निफ्टी ने एक बार फिर अहम रजिस्टेंस लेवल पर क्लोज़िंग दी है, जिससे आगे के सेशन्स में उतार-चढ़ाव बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। डेली चार्ट पर 03 फरवरी के सेशन की रेड कैंडल बेहद महत्वपूर्ण है, जहां निफ्टी ने करीब 1200 अंकों की गैप-अप ओपनिंग दी थी, लेकिन ऊपरी स्तरों से ज़ोरदार प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिली थी।
यह करीब 600 अंकों की बड़ी कैंडल थी, जिसकी क्लोज़िंग 25,725 के आसपास हुई थी। मंगलवार के सेशन में भी निफ्टी ने लगभग इसी स्तर पर क्लोज़िंग दी, जिससे यह लेवल एक मजबूत रजिस्टेंस के रूप में उभरता दिख रहा है।
मंगलवार के सेशन में तेज़ रिकवरी
मंगलवार को शेयर बाजार में शुरुआती कमजोरी के बावजूद तेज़ी बनी रही। गैप-डाउन ओपनिंग के साथ निफ्टी में लगभग 100 अंकों की गिरावट दिखी और दिन का निचला स्तर 25,570 के पास बना। इसके बाद निफ्टी ने तेज़ रिकवरी दिखाई और 25,764 तक का डे-हाई बनाया। अंत में निफ्टी 43 अंकों की बढ़त के साथ 25,725 पर बंद हुआ।
रजिस्टेंस पर फंसा निफ्टी
डेली चार्ट के अनुसार, 03 फरवरी की 600 अंकों वाली कैंडल की क्लोज़िंग का स्तर ही फिलहाल निफ्टी के लिए बड़ा रजिस्टेंस बना हुआ है। लगातार इसी लेवल पर क्लोज़िंग मिलना यह दर्शाता है कि ऊपरी स्तरों पर सप्लाई बनी हुई है और आगे निर्णायक मूव के लिए कंसोलिडेशन ज़रूरी हो सकता है।
निफ्टी के अहम सपोर्ट लेवल
- 25,700 के ऊपर क्लोज़िंग से तेज़ी की उम्मीद बरकरार
- 25,660 निफ्टी के लिए इमिजिएट सपोर्ट
- 25,600 मजबूत सपोर्ट ज़ोन माना जा रहा है
ऊपरी स्तरों पर रजिस्टेंस
- 25,725 मौजूदा क्लोज़िंग लेवल अब अहम रजिस्टेंस
- अगर बुधवार को गैप-अप ओपनिंग होती है, तो यही लेवल सपोर्ट में बदल सकता है
- 25,800 निफ्टी के लिए बड़ा और मजबूत रजिस्टेंस है, जिसे तोड़ने के लिए समय और कंसोलिडेशन की ज़रूरत होगी
निफ्टी की संभावित ट्रेडिंग रेंज
आने वाले सेशन्स में निफ्टी के 25,600 से 25,800 के दायरे में कंसोलिडेट करने की संभावना है। जब तक निफ्टी इस रेंज में बना रहेगा, तब तक कोई साफ़ दिशा नहीं मिलेगी। बीच-बीच में तेज़ स्पाइक्स दिख सकते हैं, लेकिन बड़ा ट्रेंड तभी बनेगा जब निफ्टी इस रेंज के ऊपर या नीचे ब्रेकआउट देगा।
