1
1
नई दिल्ली।
करोड़ों रुपये की ठगी से जुड़े मामले में मशहूर फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेताम्बरी को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में दोनों को जमानत दे दी है।
आरोप है कि दंपति पर निवेश के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद से कानूनी कार्रवाई चल रही थी। निचली अदालतों से राहत न मिलने के बाद दोनों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मामले की परिस्थितियों को देखते हुए जमानत मंजूर की और स्पष्ट किया कि जमानत का मतलब आरोपों से बरी होना नहीं है। मामले की आगे की सुनवाई निचली अदालत में जारी रहेगी।
इस फैसले के बाद विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को बड़ी राहत मिली है, वहीं पीड़ित पक्ष की ओर से कानूनी लड़ाई जारी रखने की बात कही गई है।