Popular Posts

Icon Nurturing Innocence School में धूमधाम से मनाया गया Holi उत्सव

Greater Noida West(U.P):
Icon Nurturing Innocence, जो कि Greater Noida West में स्थित है, में होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और रंग-बिरंगे माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों ने मिलकर होली के त्योहार का आनंद लिया और एक साथ खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम का आयोजन स्कूल के डायरेक्टर श्री गिरिश त्यागी के मार्गदर्शन में किया गया। वहीं प्रिंसिपल श्रीमती निधि मिश्रा ने बच्चों और अभिभावकों को सुरक्षित और आनंदपूर्वक होली मनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर बच्चों के लिए रंगों के साथ कई मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें बच्चों ने संगीत, नृत्य और खेलों के माध्यम से खूब आनंद लिया। खास बात यह रही कि अभिभावक भी इस उत्सव में शामिल हुए और अपने बच्चों के साथ मिलकर होली का जश्न मनाया।

कार्यक्रम का सफल संचालन कोऑर्डिनेटर तंजा भिस्ट द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया।

वहीं कक्षा शिक्षिकाओं ने भी इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

  • प्री-नर्सरी की कक्षा शिक्षिका श्रीमती रश्मि ने छोटे बच्चों के साथ रंगों और खेलों के माध्यम से होली का आनंद साझा किया।
  • नर्सरी की कक्षा शिक्षिका श्रीमती चांदनी कुमारी ने बच्चों को विभिन्न गतिविधियों में शामिल कर इस उत्सव को यादगार बना दिया।

अभिभावकों ने भी स्कूल के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के सामाजिक और सांस्कृतिक विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं।

रंगों, खुशियों और मुस्कान के साथ संपन्न हुआ यह होली उत्सव बच्चों और अभिभावकों के लिए एक यादगार अनुभव बन गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *