1
1
मेरठ विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन खण्ड जोन ए वन क्षेत्र अंतर्गत अव्यवस्थित सर्राफा बाजार की निल की गली में बॉम्बे ज्वैलर्स व शिव शंकर मार्किट के निकट 4 मंजिला दुकानों के कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य घोर अनियमितताओं (वित्तिय, संविधान व नियमों के विरूद) धड़ल्ले से हो रहा है। ऐसा प्रतीत होता है की एमडीए विभाग के अधिकारियों को अवैध निर्माणों पर कार्यवाही करने का समय ही नहीं है या मानो की जानबूझ कर कार्यवाही करना ही न चाहते हो, सूत्रों की माने तो यह निर्माण अशोक सिंघल नामक व्यक्ति का चल रहा है। सुप्रीम कोर्ट एवं उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेशों के बाद भी अवैध निर्माण नहीं रुक रहे है।

(बड़ा सवाल) इस अवैध कॉम्प्लेक्स के निर्माण पर अभी तक प्राधिकरण द्वारा चालान व सील की कार्रवाई नहीं की गई है। जब इस निर्माण की जानकारी साँझा करने मेरठ विकास प्राधिकरण विभाग में पहुंचे तो संबंधित एक भी अधिकारी अपनी सीट पर नहीं मिले, मेरठ शहर में अवैध विकास चर्म पर है जिसे रोकने के लिए अधिकारियों पर समय ही नहीं है। क्योंकि एक अवर अभियंता पर तीन तीन जोन की जिम्मेदारी है क्षेत्रफल बड़ा होने की वजह से वह सही से अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा पा रहे है। जिसकी वजह से बिल्डरों को अवैध निर्माण करने का बढ़ावा मिल रहा है। और सरकार को भारी राजस्व की हानि हो रही है। आउटर पर विकसित की जा रही अवैध कालोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करने की वजह से शहर के अंदर अवैध निर्माणों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है जिससे आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह एक गंभीर समस्या है जो आने वाले समय में विनाशकारी साबित होगी।