1
1
मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। होर्मुज जलडमरूमध्य से करीब 93,000 टन एलपीजी (रसोई गैस) लेकर दो भारतीय जहाज देश की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे घरेलू गैस सप्लाई में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, ये दोनों जहाज युद्ध जैसे हालात के कारण कुछ समय तक समुद्र में फंसे हुए थे, लेकिन अब सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर चुके हैं। ये जहाज जल्द ही कांडला और मंगलौर जैसे प्रमुख बंदरगाहों पर पहुंचेंगे।
बताया जा रहा है कि इन टैंकरों—‘Pine Gas’ और ‘Jag Vasant’—में कुल मिलाकर लगभग 92,000 से 93,000 टन LPG लोड है, जो देश की एक दिन की खपत के बराबर माना जाता है।
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के चलते होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही काफी प्रभावित हुई थी, जिससे भारत की गैस आपूर्ति पर दबाव बढ़ गया था।
हालांकि अब इन जहाजों के भारत पहुंचने से सप्लाई चेन को मजबूती मिलेगी और लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। सरकार भी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और वैकल्पिक स्रोतों से गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के प्रयास कर रही है।
यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब देश में LPG की मांग अधिक है और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर ईंधन सप्लाई पर पड़ रहा है।