1
1
मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरान के Bushehr Nuclear Power Plant के पास एक बड़ा सुरक्षा अलर्ट सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने पुष्टि की है कि एक प्रोजेक्टाइल (मिसाइल/ड्रोन जैसी वस्तु) परमाणु संयंत्र के परिसर के पास आकर गिरा।
IAEA के अनुसार यह प्रोजेक्टाइल रिएक्टर से कुछ दूरी पर स्थित एक संरचना से टकराया, लेकिन राहत की बात यह रही कि परमाणु संयंत्र को कोई नुकसान नहीं हुआ और न ही किसी कर्मचारी के घायल होने की सूचना है।
एजेंसी के प्रमुख Rafael Grossi ने इस घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि परमाणु स्थलों के आसपास किसी भी तरह का हमला बेहद खतरनाक है और इससे बड़े स्तर पर परमाणु दुर्घटना का खतरा पैदा हो सकता है। उन्होंने सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की है।
बताया जा रहा है कि यह घटना ऐसे समय में हुई है जब मध्य पूर्व में सैन्य तनाव लगातार बढ़ रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि परमाणु संयंत्रों के पास इस तरह की घटनाएं पूरे क्षेत्र ही नहीं बल्कि वैश्विक सुरक्षा के लिए भी गंभीर चिंता का विषय बन सकती हैं।
फिलहाल ईरानी अधिकारियों ने भी पुष्टि की है कि स्थिति नियंत्रण में है और संयंत्र पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस घटना को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।