1
1
मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल ने ईरान को बड़ा झटका देते हुए इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के खुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खदे़मी को मार गिराने का दावा किया है। यह कार्रवाई तेहरान में हुए एयरस्ट्राइक के दौरान की गई बताई जा रही है।
ईरानी मीडिया ने भी खदे़मी की मौत की पुष्टि की है और इसे “शहादत” बताया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हमला सुबह के समय हुआ, जिसमें ईरान के कई अहम सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया।
इजरायल के रक्षा मंत्री ने कहा कि यह ऑपरेशन ईरान की सैन्य और आतंकी गतिविधियों को कमजोर करने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रह सकती है।
माजिद खदे़मी पिछले साल 2025 में IRGC के इंटेलिजेंस चीफ बने थे और उससे पहले भी वह लंबे समय तक ईरान की सुरक्षा एजेंसियों में अहम भूमिका निभा चुके थे।
इस घटना के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के हमले क्षेत्रीय संघर्ष को और गंभीर बना सकते हैं और ईरान की ओर से जवाबी कार्रवाई भी हो सकती है।