Popular Posts

सरधना के गांव बहादरपुर निवासी किसान अजय नेहरा के पुत्र हर्ष नेहरा ने सिविल सेवा में 74 वा स्थान हासिल किया

मेरठ(U.P):
मेरठ
जनपद के सरधना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी किसान पुत्र हर्ष नेहरा ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए ऑल इंडिया 74वीं रैंक प्राप्त की है। इस उपलब्धि के साथ उनका चयन आईएएस के लिए हुआ है। उनकी सफलता से मेरठ जनपद और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। खबर मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई और लोग उनके घर पहुंचकर परिवार को बधाई दे रहे हैं।

हर्ष नेहरा के पिता अजय नेहरा किसान हैं, जबकि उनकी माता एक शिक्षिका हैं। साधारण परिवार से आने के बावजूद हर्ष ने मेहनत, अनुशासन और परिवार के सहयोग से यह बड़ी सफलता हासिल की है। उनकी उपलब्धि से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा गांव गर्व महसूस कर रहा है।

शिक्षा में शुरू से ही शानदार उपलब्धियां

हर्ष ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा तक्षशिला पब्लिक स्कूल, कंकरखेड़ा से पूरी की, जहां उन्होंने हाईस्कूल में टॉप किया। इसके बाद उन्होंने दयावती मोदी अकादमी, मोदीपुरम से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की और वहां भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने मेरठ कॉलेज से बीएससी की डिग्री हासिल की और वहां भी टॉपर रहे। स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए दिल्ली का रुख किया

पहले ही प्रयास में इंटरव्यू तक का सफर

हर्ष नेहरा ने अपने पहले प्रयास में ही बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिविल सेवा परीक्षा के इंटरव्यू तक का सफर तय कर लिया था। हालांकि उस समय उनका चयन अंतिम सूची में नहीं हो सका। इसके बाद उन्होंने अपनी कमजोरियों को समझते हुए तैयारी को और मजबूत किया।

दूसरे प्रयास में ऑल इंडिया 74वीं रैंक के साथ आईएएस चयन

लगातार मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के साथ हर्ष ने दूसरे प्रयास में ऑल इंडिया 74वीं रैंक हासिल कर आईएएस के लिए चयनित होकर अपने सपने को साकार कर दिखाया। उनकी सफलता से क्षेत्र के युवाओं को भी नई प्रेरणा मिली है।

हर्ष नेहरा की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। रालोद के वरिष्ठ नेता सुनील रोहटा, जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज और प्रदीप हुड्डा सहित कई सामाजिक और राजनीतिक लोगों ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि हर्ष की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है और इससे अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *