1
1
मेरठ: जोन ए वन के सर्राफा बाजार नील की गली में कॉम्लेक्स के अवैध निर्माण पर जोनल अधिकारी अर्पित यादव ने दिया था कार्रवाई करने का आश्वासन। कार्रवाई मोन? उच्च अधिकारियों के आदेश हुए हवा हवाई।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लाख सख्ती के बावजूद भी अवैध निर्माण धड़ल्ले से हो रहे है। अवैध निर्माण कर्ताओं के विकास प्राधिकरण अधिकारियों के साथ मजबूत मिली भगत के चलते हौसले बुलंद हो रहे है और मानचित्र स्वीकृत कराए बिना ही निर्माण कार्य कर रहे है।
गौरतलब है कि मेरठ मंडल आयुक्त मंडल मेरठ द्वारा मेरठ विकास प्राधिकरण विभाग के अधिकारियों को अवैध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देशों के बावजूद भी मेरठ विकास प्राधिकरण विभाग में बैठे कुछ अधिकारी कमिश्नर के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए दिखाई दे रहे है।
मेरठ विकास प्राधिकरण के जोन ए वन क्षेत्र के शहर सर्राफा बाजार स्थित नील की गली में बॉम्बे ज्वैलर्स के सामने तथा शिव शंकर मार्किट के नजदीक एक भव्य कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य नियमों को ताक पर रखकर अंदर ही अंदर चोरी छिपे हो रहा है जिसमें 03 लेंटर भी डाल दिए गए है। और जिसका न तो चालान किया गया है और न ही सील की कार्रवाई की गई है।
जिसके चलते संबंधित अधिकारियों की कार्रवाई शून्य है क्योंकि धन्ना सेठों के अवैध निर्माणों पर कार्यवाही मोन ही रहती है की जानकारी सामने आई है सूत्रों की माने तो जोन ए वन क्षेत्र के अवर अभियंता राकेश राणा की साठ-गांठ से इस कॉम्प्लेक्स का अवैध निर्माण कार्य हो रहा है और तीन लेंटर डाले जाने के बाद भी चालान तथा सील की कार्रवाई नहीं की गई है। जिसकी कई शिकायतें मेरठ मंडल आयुक्त मंडल मेरठ तथा एमडीए उपाध्यक्ष को भी की गई थी और इस अवैध निर्माण की कई ख़बरें भी प्रकाशित भी हुई है। जिसमें जोनल अधिकारी अर्पित यादव ने कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया था लेकिन कार्रवाई शून्य है और अवैध निर्माण कर्ता तेजी से निर्माण कर हाथों हाथ पुताई भी कर रहा है। उच्च अधिकारियों के आदेश हुए हवा हवाई।