Popular Posts

मेरठ में सरकारी जमीन पर कब्जा, प्रशासन मौन—लालकुर्ती पैंठ बाजार से सामने आई सच्चाई

जय हो “योगी जी” की सरकार…..
मेरठ छावनी परिषद ओर नगर निगम सहित सार्वजनिक रास्ते पर कब्जे करने वाले के प्रति जिला पुलिस प्रशासन कितना सक्रिय है इस का उदाहरण मेरठ के लालकुर्ती पैंठ बाजार में जवाहर क्वाटर्स (टॉर्च वाली गली निकट शास्त्री मूर्ति) देखा जा सकता है , तस्वीरें बोलती है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे कैसे किए जाते है संभवतः इन दबंगों को सरकारी नुमाइंदों की मूक स्वीकृति मिली हो….
पहली तस्वीर बाजार आंशिक खुलने पर की है जब कि दूसरी तस्वीर बाजार खुलने के बाद की है ….
विरोध करने वाले को इन अवैध कब्जे करने वाले द्वारा बकायदा धमकाया जाता है ….


आखिर इन पर “योगी जी का बुलडोजर” आंख बंद किए क्यों है….
यही नहीं छावनी परिषद मेरठ में सार्वजनिक शौचालय पर भी इन दबंगों ने कब्जा कर अपने गोदाम बना लिए है और ताले जड़ दिए है ये है स्वच्छ भारत मिशन….