1
1
उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं के लिए एक नई रोजगार योजना की घोषणा की है। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को स्किल ट्रेनिंग देकर रोजगार से जोड़ना है।
सरकार के मुताबिक ट्रेनिंग पूरी करने के बाद युवाओं को निजी कंपनियों और औद्योगिक इकाइयों में नौकरी के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इस पहल से आने वाले समय में हजारों युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है।