1
1
पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने बड़ा ऐलान करते हुए Suvendu Adhikari को भाजपा विधायक दल का नेता घोषित कर दिया। इसके साथ ही शुभेंदु अधिकारी का मुख्यमंत्री बनना तय हो गया है।
कोलकाता में आयोजित विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि बंगाल में अब “सोनार बांग्ला” की शुरुआत होगी। उन्होंने दावा किया कि नई भाजपा सरकार आने के बाद राज्य में घुसपैठ, गो तस्करी और राजनीतिक हिंसा पर पूरी तरह रोक लगाई जाएगी।
अमित शाह ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल में वर्षों से भय और भ्रष्टाचार का माहौल था, लेकिन अब राज्य विकास और कानून व्यवस्था की नई दिशा में आगे बढ़ेगा।
शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगने के बाद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। वे 9 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
शुभेंदु अधिकारी ने इस चुनाव में भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी को हराकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया। कभी ममता बनर्जी के करीबी रहे शुभेंदु अब भाजपा के सबसे बड़े चेहरे बन चुके हैं।
2026 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 294 में से 207 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। इसके साथ ही बंगाल में 15 साल पुरानी तृणमूल सरकार का अंत हो गया। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक यह राज्य की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव माना जा रहा है।