Popular Posts

सरधना से लापता तीन किशोर हरिद्वार में मिले

सरधना थाना क्षेत्र के ग्राम कुशावली से लापता हुए तीन किशोरों को पुलिस ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे परिजनों को सूचित किए बिना कांवड़ लेने हरिद्वार गए थे।
ग्राम कुशावली निवासी मयंक (17), रचित (14) और अवि सैनी (17) 28 जुलाई की सुबह अपने घर से टहलने निकले थे, जिसके बाद वे वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की सूचना सरधना थाने में दर्ज कराई थी।
प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच भामोरी पुलिस चौकी प्रभारी आलोक कुमार को सौंपी गई थी। उनके नेतृत्व में पुलिस की तीन टीमें गठित की गईं और संभावित स्थानों पर किशोरों की तलाश शुरू की गई।


गहन तलाश के बाद तीनों किशोरों को हरिद्वार रेलवे स्टेशन से सकुशल ढूंढ लिया गया। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि वे धार्मिक आस्था के चलते कांवड़ लेने हरिद्वार गए थे और इस बारे में उन्होंने अपने परिजनों को कोई जानकारी नहीं दी थी।
बरामदगी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर तीनों किशोरों को उनके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने गुमशुदगी की सूचना मिलने के 24 घंटे के भीतर ही तीनों को सकुशल ढूंढ निकाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *