1
1
आईसीसी ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के खत्म होने के बाद टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की टीम यानी Team of the Tournament का ऐलान कर दिया है। इस टीम में भारत के चार खिलाड़ियों को जगह मिली है, जिनमें संजू सैमसन, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं।
इस टीम में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम को कप्तान बनाया गया है। वहीं पाकिस्तान के बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को भी शानदार प्रदर्शन के कारण टीम में शामिल किया गया है।
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में बेहद शानदार रहा, जिसकी बदौलत उन्हें Player of the Tournament भी चुना गया। वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपनी घातक गेंदबाजी से कई मैचों में भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
दरअसल, भारत ने इस टूर्नामेंट के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 96 रन से जीत दर्ज की और लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया।