Popular Posts

थाना सूरजपुर पुलिस व बदमाशो के बीच मुठभेड़

आज दिनांक 12/07/2026 को थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा तिलपता गोल चक्कर पर चेकिंग की जा रही थी, तभी चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध गाड़ी रजि नं0 DL1ZD3031 को पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया। जिसपर कार सवार बदमाश रुके नही तथा पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर उपरोक्त बदमाशो द्वारा कार से उतरकर जंगल की ओर भागने का प्रयास करते हुए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से दोबारा फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ हेतु की गयी जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गए। घायल बदमाशो के अन्य 02 साथियों को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। घायल बदमाशो को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *