Popular Posts

मंदिर की दानपेटी का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, ₹5,220 नकद और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद

गौतमबुद्ध नगर के नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने मंदिर की दानपेटी का ताला तोड़कर नकदी चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹5,220 नकद, दो प्लास और दो पेचकस बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 14 अक्टूबर 2026 को स्थानीय अभिसूचना और बीट पुलिसिंग की सहायता से आरोपी को कोंडली मार्केट से सेक्टर-155, नोएडा की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया।

आरोपी की पहचान आसिफ पुत्र मोहम्मद इब्राहिम के रूप में हुई है। उसकी उम्र लगभग 30 वर्ष है। वह मूल रूप से ग्राम दूबा, थाना जोगिहार, जिला अररिया, बिहार का निवासी है और वर्तमान में कोंडली बांगर, थाना नॉलेज पार्क, गौतमबुद्ध नगर में रह रहा था।

पुलिस के मुताबिक, 6 अक्टूबर 2026 को सेक्टर-151 स्थित एक मंदिर की दानपेटी का ताला तोड़कर नकदी चोरी किए जाने की घटना हुई थी। मामले में दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।

इस संबंध में थाना नॉलेज पार्क में मु0अ0सं0 279/2026, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 और 331(4) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने बरामदगी के संबंध में धारा 317(2) बीएनएस का भी उल्लेख किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *