Popular Posts

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों प्रदूषण अवस्था में पाए जाने पर 100 किलो रसगुल्ले करायें गयें नष्ट, कुल 07 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु प्रयोगशाला किये प्रेषित।

गौतमबुद्धनगर, 24 अगस्त 2026

आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जनपद वासियों को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के हेतु आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारीगण गुणवत्ता युक्त दूध एवं दूध उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अभियान चलाकर नमूने जांच हेतु संग्रहित कर रहे हैं।


इसी श्रृंखला में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 अगस्त 2026 रात्रि में अधिकारी खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओ पी सिंह एवं रविन्द्र नाथ वर्मा की टीम द्वारा जेवर टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान चौधरी डेरी पिसावा जलालपुर अलीगढ़ से इको गाड़ी संख्या UP 16 MT 2839 से दिल्ली सप्लाई के लिए जा रहे पनीर में से पनीर का 01 नमूना तथा बाजना मथुरा की भीमसेन डेरी से गाड़ी संख्या UP 85 FT 1028 के द्वारा दिल्ली NCR में सप्लाई के लिए ले जा रहे पनीर में से पनीर के 02 नमूने लिए गए। इसी प्रकार 24 अगस्त 2026 को अमर बहादुर सरोज की टीम द्वारा सेक्टर 134 बी एस बीकानेर स्वीट्स से घेवर का 01 नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार, विजय बहादुर पटेल की टीम द्वारा इकोटेक 2 प्लॉट नंबर 66 स्थित शगुन स्वीट की निर्माणशाला से से 01 खोया व 01 घेवर का नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विशाल गुप्ता एवं रितु सक्सेना की टीम द्वारा सरफाबाद सेक्टर 72 नोएडा स्थित प्रदीप कुमार की रसगुल्ला निर्माणशाला रसगुल्ला का 01 नमूना लेकर शेष लगभग 100 किग्रा रसगुल्ला प्रदूषित अवस्था एवं मक्खी मच्छर पड़े होने के कारण नष्ट कराए गए । इस प्रकार कुल 07 नमूना लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किए जा रहे हैं। कार्यवाही जारी है।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय ने बताया कि आगे भी इसी प्रकार जांच अभियान संचालित करते हुए नमूने संग्रहित करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि जनपद वासियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *