1
1
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 24.07.2026 को वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर अभियुक्तगण द्वारा वादी के साथ गाली गलौच व मारपीट करना व वादी के ऊपर जान से मारने की नियत से फायर करने के सम्बन्ध मे थाना दादरी पर तत्काल मु0अ0सं0 351/2026 धारा 115(2)/352/351(3)/109/3(5)/333 बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
कार्यवाही का विवरण
दिनांक 25.07.2026 को थाना दादरी पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए घटना मे संलिप्त 04 अभियुक्तगण 01.अजय पुत्र भभूती 02. प्रशान्त पुत्र पप्पू 03. गौरव पुत्र विजयपाल 04. महेश उर्फ मोनू पुत्र रणवीर सिंह को आनन्दपुर गाँव को जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त अजय उपरोक्त के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त 01 अवैध पिस्टल .32 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .32 बोर बरामद किया गया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 3/25/27 शस्त्र अधिनियम की वृद्धि की गयी है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण
1.अजय पुत्र भभूती ग्राम मायचा थाना दादरी गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 24 वर्ष
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0 351/2026 धारा 115(2)/352/351(3)/109/3(5)/333 बीएनएस व धारा 3/25/27 शस्त्र अधिनियम थाना दादरी गौतमबुद्धनगर ।
बरामदगी का विवरण
घटना में प्रयुक्त 01 अवैध पिस्टल .32 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .32 बोर।