Popular Posts

ईद-उल-अज़हा के दृष्टिगत फेस-1 क्षेत्र में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन एवं डीसीपी नोएडा श्री साद मियां खान के पर्यवेक्षण में आगामी त्यौहार ईदउलअज़हा के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने हेतु एडीसीपी नोएडा श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा थाना प्रभारी फेस-1 मय पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्रांतर्गत जामा मस्जिद एवं अन्य संवेदनशील स्थलों पर फ्लैग मार्च/फुट पेट्रोलिंग की गई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए। साथ ही स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित कर आगामी त्यौहार आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ मनाने की अपील की गई तथा आमजन को अफवाहों से सतर्क रहने, सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री साझा करने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया, जिससे आगामी त्यौहारों के दौरान कानूनव्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।