Popular Posts

जनगणना 2027 प्रागणक हुए सम्मानित

जनगणना 2027: कार्य समय से पूरा करने वाले प्रागणकों को किया गया सम्मानित

ग्रेटर नोएडा। जनगणना 2027 के तहत निर्धारित कार्य को कम समय में सफलतापूर्वक पूरा करने वाले प्रागणकों और उनके सुपरवाइजरों को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्राधिकरण के एसीईओ एवं जनगणना के नोडल अधिकारी सुमित यादव तथा ओएसडी एवं चार्ज अधिकारी मुकेश कुमार सिंह की ओर से प्रदान किया गया।

सम्मानित होने वाले प्रागणकों में नीतू (एचएलबी-0819), राजकुमार (एचएलबी-0818), रचना (एचएलबी-0817), सपना (एचएलबी-0825) और शिवम (एचएलबी-0800) शामिल रहे। अधिकारियों ने इन सभी प्रागणकों के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति प्रदान की।

इस अवसर पर ओएसडी रामनयन सिंह, ओएसडी अजय शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह समेत प्राधिकरण के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

एसीईओ एवं जनगणना नोडल अधिकारी सुमित यादव ने सम्मानित प्रागणकों को बधाई देते हुए कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में समयबद्धता और जिम्मेदारी बेहद आवश्यक है। उन्होंने अन्य प्रागणकों से भी शासन के इस महत्वपूर्ण अभियान को शीघ्रता और पूरी निष्ठा के साथ पूरा करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं और नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में सभी प्रागणकों की जिम्मेदारी है कि वे अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करें।

प्राधिकरण द्वारा किए गए इस सम्मान समारोह को जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों के उत्साहवर्धन की दिशा में एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *