1
1
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) द्वारा विशाल मेगा मार्ट, मोदीनगर में कर्मचारी मनीष शर्मा के साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध में चल रहा धरना आज समाप्त हो गया। मेरठ जिलाध्यक्ष कालू प्रधान गाजियाबाद जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी के नेतृत्व में पीड़ित कर्मचारी को न्याय दिलाने के लिए धरना चल रहा था गुरुवार को प्रशासनिक हस्तक्षेप और कंपनी के माफी मांगने के बाद यह निर्णय लिया गया।
यह धरना ग्राम गेज्जा निवासी मनीष शर्मा के साथ विशाल मेगा मार्ट में हुए अभद्र व्यवहार, गाली-गलौच, मारपीट और उत्पीड़न के विरोध में चल रहा था। संगठन ने इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की थी।
आज प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। विशाल मेगा मार्ट की ओर से एचआर श्री प्रताप और ज़ोनल मैनेजर श्री अमित मौर्य भी उपस्थित रहे। कंपनी प्रबंधन ने पूरी घटना पर खेद व्यक्त करते हुए सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगी।
प्रबंधन ने तत्काल प्रभाव से मैनेजर जितेंद्र को मोदीनगर शाखा से हटा दिया। इसके अतिरिक्त, मनीष शर्मा को सम्मानपूर्वक उसी शाखा में पदोन्नति (प्रमोशन) प्रदान करते हुए एक लिखित पत्र भी सौंपा गया।
धरने में सैकड़ों की तादाद में किसान साथी और मातृशक्ति मौजूद रहीं, जिनमें छोटू गेझा, बबलू जटौली, जिला संघटन मंत्री मेरठ अमित छबड़िया, जॉनी त्यागी, अंबुज त्यागी, राजिंदर कुमार, नीरज राठी, जितेंद्र त्यागी, कपिल पूनिया, पवन कौल, मनजीत धाम, अजय प्रधान, दीपक त्यागी, पुनीत प्रधान, प्रिंस त्यागी, सचिन चौधरी, हैदर अली, प्रमोद, जावेद, निर्देश और मनोज तेवतिया आदि शामिल रहे ।