Popular Posts

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन द्वारा जनपद में सड़क सुरक्षा से संबंधित वर्तमान प्रगति, ई-डीएआर (e-DAR) पोर्टल की स्थिति तथा दुर्घटना बाहुल्य स्थलों पर की जा रही कार्यवाही से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया।
समीक्षा के दौरान ई-डीएआर के माध्यम से चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर शॉर्ट टर्म एवं लॉन्ग टर्म कार्ययोजना समय से उपलब्ध न कराए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि प्रत्येक ब्लैक स्पॉट के लिए विस्तृत एवं समयबद्ध कार्ययोजना तत्काल उपलब्ध कराई जाए तथा सुधारात्मक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि दुर्घटना संभावित स्थलों पर सड़क सुरक्षा संकेतक, रिफ्लेक्टर, स्पीड लिमिट बोर्ड, रोड मार्किंग, स्ट्रीट लाइट, क्रैश बैरियर एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा उपाय शीघ्र सुनिश्चित किए जाएं। साथ ही ब्लैक स्पॉट पर नियमित निरीक्षण करने तथा सुधारात्मक कार्यों की सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने परिवहन विभाग, यातायात पुलिस, लोक निर्माण विभाग एवं संबंधित प्राधिकरणों को संयुक्त अभियान चलाकर ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, अवैध पार्किंग, गलत दिशा में वाहन संचालन तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के लिए कहा गया। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित प्रत्येक प्रकरण की ई-डीएआर पोर्टल पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से सार्वजनिक स्थलों पर हेलमेट, सीट बेल्ट एवं यातायात नियमों के पालन के प्रति व्यापक जनजागरूकता अभियान भी चलाया जाए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजीत कुमार सिंह, डीसीपी आर. के. गौतम, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन डॉ उदित नारायण, ओएसडी नोएडा इन्दु प्रकाश सिंह एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *