1
1
1
2
3
मेरठ, 18 नवम्बर, 2026। प्रबन्ध निदेशक श्री रवीश गुप्ता (आई०ए०एस०) द्वारा आज 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र सेन्टल्यूक्स, मेरठ का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रबन्ध निदेशक ने उपकेन्द्र मे स्थापित विद्युत उपकेन्द्र, विद्युत लाइनों एवं पावर ट्रांसफार्मर के अनुरक्षण कार्यों का जायजा लिया। प्रबन्ध निदेशक द्वारा पावर ट्रांसफार्मर के तापमान, ऑयल स्तर की जॉच की गई साथ ही उपकेन्द्र एवं यार्ड की साफ-सफाई, लॉगशीट तथा कार्यालय अभिलेखों का अवलोकन किया गया। उपकेन्द्र मे खराब पाई गई वीसीबी को अविलम्ब बदलने के निर्देश देते हुए उन्होनें डिस्कॉम के सभी 14 जनपदों के बिजलीघरों में स्थापित विद्युत उपकरणों को दुरूस्त रखने तथा यार्ड की समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के कडे निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान विद्युत कर्मियों के पास सेफ्टी किट उपलब्ध न होने पर प्रबन्ध निदेशक ने कडी नारजगी व्यक्त की उन्होनें सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विद्युत कर्मियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नही किया जाऐगा। समस्त विद्युत एवं संविदा कर्मियों को मानकों के अनुसार अविलम्ब सेफ्टी किट उपलब्ध कराई जाए। प्रबन्ध निदेशक ने डिस्कॉम के अन्तर्गत आने वाले सभी 14 जनपदों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने में कोई कोताही न बरती जाए। अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में विद्युत लाइनों एवं उपकरणों की नियमित जाँच करें और विद्युत व्यवस्था को सुदृढ बनाएँ, निरन्तर पैट्रोलिंग सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार का ब्रेकडाउन होने पर तत्काल कार्यवाही करते हुए विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए। औचक निरीक्षण मे विद्युत उपकरण खराब पाए जाने, विद्युत लाइनों, ट्रांसफार्मरों व उपकरणों के रख-रखाव मे लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय करते हुए सख्त कार्यवाही की जाऐगी।
