Popular Posts

3

यूपीएससी की सीडीएस, एनडीए-एनए परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढ़ग से संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा का मेरठ में भव्य स्वागत

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त/युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा के मेरठ आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं युवाओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। सुभारती यूनिवर्सिटी के निकट रोमियो होटल के बाहर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में भाजपा नेता गौरव सांगवान, कलनंजरी एवं भाजपा मेरठ के पदाधिकारियों ने सैकड़ों वाहनों के साथ बड़ी संख्या में युवाओं को एकत्रित किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा को फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। बड़ी संख्या में मौजूद युवाओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी भव्य बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *