उत्तर प्रदेश के बदायूं से लापता रिटायर्ड शिक्षक के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। शिक्षक का कटा हुआ सिर कासगंज जिले में बरामद किया गया है, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव के अवशेष को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल शिक्षक के धड़ की तलाश तेज़ कर दी गई है और आसपास के इलाकों में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
पुलिस मामले को हत्या से जोड़कर देख रही है और हर पहलू से जांच की जा रही है। परिजनों से पूछताछ के साथ-साथ कॉल डिटेल्स और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है। घटना के पीछे की वजह फिलहाल साफ नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
