Popular Posts

नोडल अधिकारी लोक अदालत तथा प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समस्त प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ चौदह न्यायालय भवन के सभागार के कक्ष में आहूत की गयी प्री-ट्रायल बैठक

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के पत्र के अनुसार दिनाक 12 सितम्बर 2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकर बादों, पारिवारिक बादी, एन० आई० एक्ट के वादों, दीवानी वादों तथा बैंक ऋण वसूली वादों इत्यादि के लिए प्री-ट्रायल बैठक आयोजित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त के अनुक्रम में आज दिनांक 08 सितम्बर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक यादो का निस्तारण किये जाने हेतु माननीय जिला न्यायाधीश महोदय श्री अरविन्द कुमार मिश्रा-द्वितीय के मार्गदर्शन में नोडल अधिकारी श्री अमित वीर सिंह, अपर जिला जज/विशेष न्यायाधीश, एस०सी०/एस०टी० एक्ट, मेरठ तथा प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समस्त प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ चौदह न्यायालय भवन के सभागार के कक्ष में प्री-ट्रायल बैठक आहूत की गयी। जिसमे प्रशासनिक अधिकारीगण को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर निस्तारण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, ताकि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिक जनता को लाभान्वित किया जा सके।

उक्त बैठक में उपस्थित सभी प्रशासनिक अधिकारीगण द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में किस प्रकार अधिक से अधिक वादों का निस्तारण किया जा सकता है, के सम्बन्ध में अपने-अपने विचार व्यक्त किये गये तथा सभी अधिकारीगण द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में वादों का निस्तारण किये जाने का आश्वासन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *