ग्रेटर नोएडा में युवतियों से मारपीट – बिसरख थाने पर प्रदर्शन की अपील

ग्रेटर नोएडा (U.P)
ग्रेटर नोएडा स्थित आम्रपाली लेजर पार्क सोसाइटी के बाहर दो युवतियों के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गाड़ी का हॉर्न बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद चार लोगों ने युवतियों पर हमला कर दिया।

मेरठ के अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के अध्यक्ष Manu Chaudhary ने इस घटना को ‘जाट समाज के बेटों के साथ गलत’ बताते हुए न्याय की मांग की है।

मनु चौधरी के अनुसार, पर्याप्त रास्ता न मिलने पर युवतियों ने गाड़ी का हॉर्न बजाया था। इसी बात से नाराज होकर चार आरोपियों ने उन्हें सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर बेसबॉल बैट से पीटा और कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया।

घटना के दौरान युवतियों के साथ मौजूद उनके भाई को सिर में गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित युवतियों ने अपनी आपबीती साझा करते हुए आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *