Popular Posts

1

यूपीएससी की सीडीएस, एनडीए-एनए परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढ़ग से संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

होली के दिन इटावा में दर्दनाक हादसा, मां को बचाने कुएं में कूदी बेटी की मौत

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में होली के दिन एक दुखद घटना सामने आई, जिसने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। बकेवर थाना क्षेत्र के लालपुरा गांव में पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला ने घर के पास बने कुएं में छलांग लगा दी। मां को कुएं में गिरता देख उसकी 18 वर्षीय बेटी बिना देर किए उसे बचाने के लिए पीछे से कूद गई।

जानकारी के अनुसार, महिला का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि पति के ऑटो चलाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद गुस्से में महिला ने यह कदम उठा लिया।

घटना को देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से महिला को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन बेटी गहराई में चली गई थी, जिससे उसे निकालना मुश्किल हो गया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद युवती को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद गांव में गहरा शोक है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *