Popular Posts

3

यूपीएससी की सीडीएस, एनडीए-एनए परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढ़ग से संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में इंडिया की जीत का जश्न, बालकनी से पटाखे चलाने का वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित Panchsheel Greens 2 सोसाइटी में इंडिया की जीत के जश्न के दौरान लापरवाही का एक वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक व्यक्ति ऊंची मंज़िल की बालकनी से पटाखे जलाते हुए दिखाई दे रहा है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो उस समय का है जब भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ मैच जीतने के बाद लोग जश्न मना रहे थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि लगभग 10 से 12वीं मंज़िल की बालकनी से पटाखे छोड़े जा रहे हैं, जबकि पूरी इमारत करीब 24 मंज़िला है और आसपास कई फ्लैट मौजूद हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह ऊंची इमारतों में पटाखे चलाना बेहद खतरनाक हो सकता है। इससे आग लगने या किसी के घायल होने का खतरा भी बना रहता है।

सोसाइटी के निवासियों ने इस तरह की हरकतों पर नाराज़गी जताते हुए सुरक्षा नियमों का पालन कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *