1
1
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज भूचाल आ गया! तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी परंपरागत भवानीपुर सीट से हार गईं। बीजेपी के दिग्गज नेता सुवेंदु अधिकारी ने उन्हें 15,105 वोटों के अंतर से शिकस्त दी। ये हार सिर्फ एक सीट की हार नहीं, बल्कि ममता बनर्जी की राजनीतिक ताकत पर सीधा सवालिया निशान है।
सुवेंदु अधिकारी ने न सिर्फ भवानीपुर पर कब्जा किया, बल्कि अपनी मजबूत पकड़ वाले नंदीग्राम से भी जीत दर्ज की। 2021 में नंदीग्राम से ममता को हराने वाले सुवेंदु ने इस बार भी अपना जलवा बरकरार रखा। भवानीपुर में सुवेंदु की ये जीत TMC के लिए बहुत बड़ा झटका है। भवानीपुर ममता की सुरक्षित मानी जाने वाली सीट थी, जहां से वो लगातार जीतती आ रही थीं। लेकिन इस बार जनता का फैसला कुछ और ही था।क्या कहते हैं आंकड़े?
2021 के बाद से सुवेंदु अधिकारी ममता बनर्जी के सबसे बड़े विरोधी के रूप में उभरे हैं। पहले TMC में ममता के करीबी रहे सुवेंदु का बागी होकर बीजेपी में जाना और फिर नंदीग्राम में ममता को हराना – ये सब अब इतिहास बन चुका है। भवानीपुर की हार ममता के लिए व्यक्तिगत और राजनीतिक दोनों रूप से बड़ा झटका माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें:
बंगाल में TMC की क्या होगी अब सियासी किस्मत? क्या ममता फिर से किसी और सीट से चुनाव लड़ेंगी?अभी पूरे बंगाल के नतीजे आ रहे हैं, लेकिन भवानीपुर और नंदीग्राम की ये खबर पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई है।
अपडेट: ज्यादा जानकारी और लेटेस्ट रुझानों के लिए साइट पर बने रहें।