1
1
राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी को फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है, जिससे राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात व्यक्ति द्वारा कॉल कर उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई। जयंत चौधरी के पीए विश्वेंद्र शाह ने दिल्ली के तुगलक रोड थाने में मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों से कड़ी करवाई की माँग की है ।घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
इस घटना की जानकारी मिलते ही रालोद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी रोष देखने को मिला। कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। रालोद जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं बेहद निंदनीय हैं और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
जयंत चौधरी की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की मांग की है ।