Popular Posts

लघु उद्योग भारती, ग्रेटर नोएडा की कार्यकारिणी बैठक संपन्नसभी औद्योगिक सेक्टरों में संगठन के कार्य विस्तार हेतु प्रभारी तय, उद्योग बंधुओं की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर

ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश – 3 जुलाई, 2026

लघु उद्योग भारती (LUB) की ग्रेटर नोएडा इकाई की कार्यकारिणी सदस्य बैठक 3 जुलाई 2026 को इकोटेक 3, ग्रेटर नोएडा में आयोजित हुई। बैठक में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सभी औद्योगिक सेक्टरों में लघु उद्योग भारती के कार्यों को गति देने और उद्योग बंधुओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु प्रभारी तय किए गए। सदस्यों ने एक स्वर में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर संभाग महासचिव अनूपम जी का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने संगठन की रीति-नीति एवं आगामी कार्ययोजना पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए तथा सदस्य इकाइयों को सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया।

बैठक में इकाई अध्यक्ष ईशान अग्रवाल के साथ कोषाध्यक्ष अजय शर्मा, वीर सिंह, राघवेंद्र जी, हाकिम सिंह जी, देवव्रत जी और सचिव रत्नेश जी प्रमुख रूप से शामिल हुए। सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने सेक्टर की समस्याएं रखीं और उनके समाधान हेतु ठोस कार्ययोजना बनाने पर सहमति बनी।

बैठक के प्रमुख निर्णय:
प्रत्येक औद्योगिक सेक्टर के लिए अलग प्रभारी नियुक्त कर उद्यमियों की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा
GNIDA, बिजली विभाग व जिला उद्योग केंद्र के साथ समन्वय हेतु विशेष समिति का गठन
‘वोकल फॉर लोकल’ और निर्यात संवर्धन के लिए अगले माह वेंडर डेवलपमेंट मीट का आयोजन
नए उद्यमियों को जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान तेज किया जाएगा

बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने लघु उद्योग भारती के माध्यम से ग्रेटर नोएडा को एमएसएमई हब बनाने का संकल्प दोहराया।