Popular Posts

‘लटकाना, अटकाना और भटकाना कांग्रेस का सिद्धांत’ – महिला आरक्षण बिल गिरने पर PM मोदी का विपक्ष पर तीखा हमला

नई दिल्ली, 18 अप्रैल 2026 (संवाद मीडिया न्यूज़):

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (शनिवार) शाम 8:30 बजे राष्ट्र के नाम संबोधन में लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक गिरने पर विपक्ष, खासकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।PM मोदी ने कांग्रेस की नीति को ‘लटकाना, अटकाना और भटकाना’ बताया और कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं के आरक्षण का ईमानदारी भरा प्रयास की ‘भ्रूण हत्या’ कर दी।PM मोदी के मुख्य बयान:

  • “कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने महिला आरक्षण बिल की भ्रूण हत्या कर दी।”
  • “देश की महिलाओं ने पूरे घटनाक्रम को ध्यान से देखा है। मुझे गहरा दुख हुआ जब बिल गिरने के बाद कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी और सपा जैसी पार्टियां खुशी जाहिर करते हुए तालियां बजा रही थीं।”
  • “महिलाएं बहुत कुछ सह सकती हैं, लेकिन अपमान को कभी नहीं भूलतीं। संसद में जो हुआ, उसकी छाप हर महिला के मन में लंबे समय तक रहेगी।”
  • उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह 27 साल से महिला आरक्षण बिल को लटकाती रही और अब भी बहाने बनाकर इसे रोक रही है।
  • परिसीमन (Delimitation) को लेकर कांग्रेस द्वारा फैलाए गए झूठ का खंडन करते हुए कहा कि इससे किसी राज्य का प्रतिनिधित्व कम नहीं होगा, बल्कि सभी राज्यों की सीटें बढ़ेंगी।

गौरतलब है कि कल (17 अप्रैल) लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक गिर गया था, जिसमें महिला आरक्षण बिल को लागू करने के लिए जरूरी संशोधन प्रस्तावित था। विपक्ष के विरोध के कारण बिल पास नहीं हो सका। इसके बाद PM मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित कर पूरे मामले पर अपनी और सरकार की स्थिति स्पष्ट की।महिला आरक्षण बिल
सितंबर 2023 में संसद में पास हुए मूल महिला आरक्षण बिल में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण का प्रावधान है। लेकिन इसे लागू करने के लिए परिसीमन और अन्य संशोधनों की जरूरत थी, जिस पर विपक्ष और सरकार के बीच मतभेद है।PM मोदी ने अपने संबोधन में महिलाओं से माफी भी मांगी और कहा कि विपक्ष को अपने ‘पाप’ की सजा जरूर मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *