Popular Posts

3

यूपीएससी की सीडीएस, एनडीए-एनए परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढ़ग से संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

ग्रेटर नोएडा- तिलपता जलभराव, खेल मैदान और एयरपोर्ट रोजगार पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान

ग्रेटर नोएडा: किसानों, ग्रामीणों और युवाओं से जुड़े तीन बड़े मुद्दों पर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष उमेश भाटी ने अल्फा-1 स्थित प्रेस क्लब ऑफ भारत में प्रेस वार्ता कर प्राधिकरणों और जनप्रतिनिधियों को घेरा। उन्होंने चेतावनी दी कि समाधान नहीं होने पर क्षेत्रव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।

तीन प्रमुख मांगें

तिलपता जलभरावः 6-7 वर्षों से मुख्य मार्ग पर जलभराव खत्म नहीं होने पर ग्रामीणों के साथ पानी में बैठकर आंदोलन की चेतावनी।

सेक्टर-37 खेल मैदानः सेना, पुलिस व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के मैदान को बचाने के लिए बड़े आंदोलन का ऐलान।

एयरपोर्ट प्रभावित परिवारः नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले किसानों के युवाओं को रोजगार और वादों को पूरा करने की मांग।

प्रेस वार्ता में जगत फार्म की भूमि और खेल मैदान से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग भी उठाई गई। पूर्व सचिव धीरेन्द्र भाटी ने कहा कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो गांव-गांव जनआंदोलन चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *