Popular Posts

3

यूपीएससी की सीडीएस, एनडीए-एनए परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढ़ग से संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

सकोती में सनातन हिंदू वाहिनी का संगठन विस्तार एवं कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

सकोती। राणा फार्म में रविवार को सनातन हिंदू वाहिनी भारत की ओर से संगठन विस्तार एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सम्मेलन के दौरान संगठन को मजबूत करने और समाज को संगठित करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में युवा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा सभागार जय श्रीराम के नारों से गूंजता रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जटाशंकर महादेव मंदिर के महंत शंकर दास महाराज और प्रदेश अध्यक्ष महंत औघड़ संजय नाथ महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुरु महंत अवैद्यनाथ जी की तस्वीर पर दीपक जलाकर और पुष्पांजलि अर्पित करते हुए किया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत पूरन दास महाराज ने की। संचालन आचार्य विवेक शास्त्री और कुमार विशेष ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान संतों का फूलमालाओं, पटका एवं शील्ड भेंट कर सम्मान किया गया। इसके साथ ही पत्रकार बंधुओं को भी सम्मानित किया गया।

मुख्य वक्ता सनातन हिंदू वाहिनी भारत के प्रदेश अध्यक्ष महंत औघड़ संजय नाथ महाराज ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज को संगठित होकर आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान किया। साथ ही प्रदेश में एक बार फिर योगी सरकार बनाने का आह्वान किया।

सम्मेलन में खाटू वाली दीदी, बाल योगी आकाश नाथ, किशन दास महाराज, प्रदेश मीडिया प्रभारी अजय चौधरी ,जिलाध्यक्ष आकाश डेढ़ा, जिला प्रभारी सोकिंदर प्रधान, अमित कसाना, पुष्पेंद्र मोघा, जुगल किशोर, मनीष प्रधान, विशाल चरला, निक्कू भड़ाना, करणपाल, मोनू, सोनू मास्टर जी, बबीता कसाना दीपांजलि आर्य ,सुशील रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *