Popular Posts

DTC ने शुरू किया बड़ा पब्लिक सर्वे, अब जनता बताएगी अपनी समस्या

नई दिल्ली: दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने दिल्लीवासियों के लिए अच्छी खबर दी है। बस सेवाओं को और बेहतर, सुविधाजनक और समय पर बनाने के लिए DTC ने पब्लिक सर्वे शुरू कर दिया है। यह सर्वे यात्रियों के ट्रैवल पैटर्न को समझने और बस रूट्स को रेशनलाइज करने के लिए किया जा रहा है।DTC का मकसद: लोगों की असली समस्याओं को जानना और बस सेवा को उनकी जरूरत के हिसाब से ढालना।

सर्वे में क्या-क्या पूछा जाएगा?

  • घर से ऑफिस/कॉलेज जाते समय कौन-सी बस पकड़ते हो?
  • यात्रा का समय, पास का प्रकार (पिंक सहेली, स्टूडेंट, सीनियर सिटीजन आदि)
  • बस स्टॉप की दूरी, बसों की फ्रीक्वेंसी और बस में मिलने वाली दिक्कतें
  • घर में कितनी गाड़ियां हैं (कार, बाइक, साइकिल)
  • बस सेवा में सुधार के लिए सुझाव

यह सर्वे बस स्टॉप और लालबत्तियों पर DTC के कर्मचारी यात्रियों से सीधे कर रहे हैं।

DTC के पास कितनी बसें हैं?

कुल बसें: 6,300

इलेक्ट्रिक बसें: 4,538

CNG बसें: 1,759

DTC और IIT दिल्ली मिलकर यह अध्ययन कर रहे हैं। इससे बस रूट्स को नई शक्ल दी जाएगी ताकि लोगों को कम समय में बेहतर सेवा मिल सके।

परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने जनवरी में ही बस रूट रैशनलाइजेशन की घोषणा की थी। अब इस सर्वे के जरिए उस दिशा में ठोस कदम बढ़ाए जा रहे हैं।

क्या कहते हैं दिल्लीवासी?

अभी तक कई यात्रियों ने बसों की फ्रीक्वेंसी कम होने, भीड़भाड़ और समय पर न चलने जैसी समस्याएं बताई हैं। DTC उम्मीद कर रहा है कि इस सर्वे से मिले डेटा के आधार पर बस सेवाएं काफी सुधर जाएंगी।

ये भी पढ़ें:

  • दिल्ली में DTC बसों में ठंडा पानी और हीट वेव पर सख्त तैयारी
  • लापरवाह ड्राइविंग पर DTC का सख्त एक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *