Popular Posts

जनपद वासियों को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में

गौतम बुद्ध नगर, 16 जून 2026

 जनपद वासियों को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारीगण प्रोसैस्ड फ्रूट् एवं वेजिटेबल उत्पादों के निर्माण इकाइयों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु संग्रहित कर रहे हैं।
 इसी श्रृंखला में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि आम जनमानस को शुद्ध व गुणवत्ता युक्त प्रोसैस्ड फ्रूट् एवं वेजिटेबल उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित कराए जाने हेतु आज खाद्य सुरक्षा अधिकारी विशाल कुमार गुप्ता द्वारा दादर स्थित बृज फूड साइंस प्रा0लि0 से मिक्स अचार एवं रेड चिली   सॉस का 01-01 नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सैयद इबादुल्लाह एवं रितु सक्सेना की टीम  द्वारा पथवारी बिसरख  स्थित गुप्ता स्टोर से   विनेगर एवं चटनी का 01-01 नमूना लिया गया। इसी प्रकार खाद्य सुरक्षा अधिकारी मालती द्वारा इकोटेक 6 स्थित  तत्वाहिलस प्रा0लि0 से ब्लैक बीन्स सॉस का 01 नमूना लिया गया। इस प्रकार कुल 05 नमूनें प्रोसेस्ड फ्रूट एंड वेजिटेबल निर्माण इकाइयों एवं थोक विक्रेता से लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किये जा रहे हैं।
   सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय ने बताया कि आगे भी इसी प्रकार जांच अभियान संचालित करते हुए नमूने संग्रहित करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि जनपद वासियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *