1
1
जनपद में 23 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न हुई नीट (यूजी) परीक्षा-2026
गौतमबुद्धनगर, 21 जून, 2026
जनपद गौतमबुद्धनगर में 23 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित नीट (यूजी) परीक्षा-2026 शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। जनपद के 23 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित नीट (यूजी) परीक्षा-2026 में कुल 10823 अभ्यर्थी शामिल होने थे, जिनमें से 9540 छात्रों ने परीक्षा दी तथा 1283 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के सफल आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी द्वारा परीक्षा केंद्र केंद्रीय विद्यालय एसएसजी सीआईएसएफ, ग्रेटर नोएडा का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, अभ्यर्थियों की प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के साथ उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा, केंद्र व्यवस्थापक, विद्यालय प्रशासन एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।