1
1
1
2
3
मेरठ में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के बैनर तले सोमवार को किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष कालू प्रधान के नेतृत्व में सैकड़ों किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य वाहनों के साथ कमिश्नरी पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले को सौंपा

।कमिश्नरी से किसान एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट के लिए निकले तो पुलिस ने उनको रोक लिया। इसके बाद किसान वहीं सड़क पर बैठ गए और प्रदर्शन करते हुए पंचायत शुरू कर दी। इस दौरान किसानों की पुलिस अधिकारियों के साथ भी नोक झोक हुई।किसानों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर अपनी मांगों को बताने के लिए एक प्रतिनिधि मंडल के मुलाकात करने का समय भी लिया । जिला अध्यक्ष ने बताया कि हम अपनी लंबे समय से चली आ रही समस्या बताऐंगे।प्रदर्शन के दौरान किसानों ने अंश निर्धारण, फार्मर आईडी, डीएपी-यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता, नकली बीज और कीटनाशकों की बिक्री पर रोक, फसलों का लाभकारी मूल्य, फसल बीमा योजना, आवारा पशुओं की समस्या, सिंचाई व्यवस्था, कृषि विद्युत आपूर्ति, गन्ना भुगतान और राजस्व संबंधी मामलों सहित कई मुद्दों को उठाया।जिला अध्यक्ष कालू प्रधान ने कहा कि प्रदेश का किसान बढ़ती कृषि लागत, प्रशासनिक जटिलताओं और सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिलने के कारण गंभीर संकट से जूझ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।संचालन जिला संगठन मंत्री अमित छाबड़िया ने किया। प्रदर्शन में विनोद जटौली, शोसिंह प्रधान, मिराज मलिक, नीरज राठी, निर्दोष, जितेंद्र त्यागी, अभिलाष हुड्डा, पवन कौल, अशोक राठी, फरमान, मनजीत धाम, शुभम चाहल, कपिल पूनिया, शाकिर, देवेंद्र शर्मा, बाबा महकार, मुस्तकीम, अजय प्रधान, दिनेश तिगरी समेत बड़ी संख्या में किसान और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।