Popular Posts

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश गोयल को “राष्ट्रीय गौरव सम्मान” से किया गया सम्मानित

वरिष्ठ पत्रकार दैनिक हिन्दू, मेरठ के सम्पादक मुकेश गोयल को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ व महानिदेशक सूचना लोक जनसंपर्क विभाग उत्तराखंड बंशीधर तिवारी ने किया ” *राष्ट्रीय गौरव सम्मान ” से सम्मानित* 

 देहरादून में आयोजित नेशनल वीआईपी प्रेस क्लब के कार्यक्रम में बताया गया कि आप गोवा मुक्ति सत्याग्रह आंदोलन, गोरक्षा आंदोलन और राजनीतिक रूप से हिन्दू महासभा से जुड़े रहे स्वर्गीय महावीर प्रसाद शशि जी के पुत्र हैं जिन्होंने अब से 73 वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर से दैनिक ‘हिन्दू’ समाचारपत्र का प्रकाशन प्रारम्भ किया था। उनके 91 वर्ष की आयु में निधन के बाद अब आप इसका कार्यभार सम्भाल रहे हैं। पिछले लगभग 42 से अधिक वर्षों से उत्तर प्रदेश शासन से मान्यताप्राप्त पत्रकार हैं, वर्तमान में वह वरिष्ठता की सूची क्रम के अनुसार मेरठ के प्रथम मान्यताप्राप्त पत्रकार भी है।

आप अनेक पत्रकार संगठनों जैसे इंडियन फैडरेशन आफ प्रिन्ट एंड ब्रॉडकास्ट मीडिया के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष, ऑल इंडिया स्माल एंड मीडियम न्यूजपेपर्स फैडरेशन के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन राष्ट्रीय सचिव, उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति एवं यू पी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के उत्तर प्रदेश सचिव दि प्रेस क्लब, मेरठ के कार्यवाहक कोषाध्यक्ष होने के साथ-साथ अन्य पत्रकार संगठनों जैसे इंडियन फैडरेशन ऑफ स्माल एंड मीडियम न्यूजपेपर्स, इंडियन एसोसिएशन ऑफ प्रेस-एंड-मीडयामैन, यूपी वैलफेयर एसोसियेशन से भी जुड़े हुए हैं। आप भागीरथी कन्या इंटर कालिज, लालकुर्ती, मेरठ की प्रबंध समिति में उपाध्यक्ष भी हैं।