Popular Posts

child, school, draw, to learn, teaching, drawing, art lessons, school, school, school, drawing, drawing, drawing, drawing, drawing

10 अगस्त तक अनिवार्य रूप से छात्रवृत्ति पोर्टल पर विद्यार्थियों का डाटा अपलोड/सबमिट करें संबंधित विद्यालय

गौतमबुद्धनगर 09 अगस्त, 2026


जिला वि‌द्यालय निरीक्षक गौतमबुद्धनगर ने बताया कि जिला समाज कल्याण अधिकारी, गौतमबुद्धनगर द्वारा पूर्वदशम कक्षा 9-10 एवं दशमोत्तर कक्षा 11-12 छात्रवृति योजनान्तर्गत जनपद में संचालित वि‌द्यालयों के मास्टर डाटा का परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान पाया गया कि पोर्टल पर प्रदर्शित अनेक वि‌द्यालय वर्तमान में निष्क्रिय (बन्द) हो चुके है अथवा एक ही वि‌द्यालय के एक से अधिक डुप्लीकेट लॉगिन बने हुए है। पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत जनपद के कुल 175 वि‌द्यालय तथा दशमोत्तर छात्रवृति योजना के अंतर्गत कुल 133 वि‌द्यालय मास्टर डाटा में प्रदर्शित हो रहे हैं, जबकि इनमें से लगभग 60 एवं 55 वि‌द्यालय ही वर्तमान में सक्रिय पाए गए हैं। शेष वि‌द्यालयों के निष्क्रिय अथवा डुप्लीकेट होने की स्थिति में उनका सत्यापन कराकर मास्टर डाटा से हटाने की कार्रवाई की जा रही है, इसके साथ ही यह भी संज्ञान में आया है कि कुछ वि‌द्यालयों द्वारा छात्रवृति योजनान्तर्गत पात्र छात्र-छात्राओं का आवश्यक डाटा अभी तक पोर्टल पर सबमिट नहीं किया गया है। विद्यालयों द्वारा निर्धारित समयसीमा में डाटा उपलब्ध न कराया जाना अत्यंत गंभीर विषय है, क्योंकि इससे पात्र छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ मिलने में विलंब होने के साथ-साथ जनपद की योजनागत प्रगति भी प्रभावित होती है।
जिला वि‌द्यालय निरीक्षक द्वारा वि‌द्यालयों को निर्देशित किया गया है कि छात्रवृति संबंधी डाटा संलग्न सूची के अनुसार तत्काल सत्यापन कराकर 10 अगस्त 2026 को कार्यालय जिला समाज कल्याण में निष्क्रिय एवं डुप्लीकेट छात्रवृति डाटा पोर्टल पर सबमिट करना सुनिश्चित करे। साथ ही, जिन वि‌द्यालयों द्वारा छात्रवृति संबंधी डाटा निर्धारित समयसीमा के बावजूद पोर्टल पर सबमिट नहीं किया गया है, उनके प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक की जवाबदेही तय की जाएगी। किसी भी वि‌द्यालय की लापरवाही के कारण पात्र छात्र-छात्राओं को छात्रवृति योजना के लाभ से वंचित नहीं होने दिया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि छात्रवृत्ति योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा उदासीनता को गंभीरता से लिया जाएगा तथा संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *