Popular Posts

जिलाधिकारी ने किया आईटीआई साकेत तथा कंकरखेडा स्थित मार्शल पिच में ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण

आज जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह द्वारा आईटीआई साकेत तथा कंकरखेडा स्थित मार्शल पिच में ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। वेयर हाउस में रखी गयी ईवीएम मशीनो का विधानसभावार सुरक्षित होने के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरे आदि व्यवस्थाओ का जायजा लिया व संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विजय वर्धन तोमर, अपर जिलाधिकारी भूमि अध्यापति नवीन चन्द्र सहित अन्य संबंधित अधिकारी व निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *