Popular Posts

मेरठ के किसानों से पशुओं को लंपी और FMD का टीका लगवाने की अपील

समय पर टीकाकरण ही पशुधन की सुरक्षा का मजबूत उपाय: अमित चौधरी छाबड़िया

मेरठ। किसान यूनियन अराजनैतिक के जिला संगठन मंत्री अमित चौधरी छाबड़िया ने मेरठ जिले के सभी किसान भाइयों से अपने पशुओं को लंपी रोग एवं FMD (खुरपका-मुंहपका) से बचाव के लिए समय पर टीकाकरण कराने की अपील की है।

अमित चौधरी ने कहा कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी सरधना, मवाना सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पशुओं में संक्रामक रोगों का खतरा बना हुआ है। पिछले वर्ष बीमारी के कारण कई किसानों को अपने पशुधन का नुकसान उठाना पड़ा था। ऐसे में पशुपालकों को किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि शासन की ओर से पशुओं के लिए निशुल्क टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद कई स्थानों पर किसान टीकाकरण को लेकर अपेक्षित रूप से जागरूक नहीं हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र के पशु चिकित्सक या विभागीय कर्मचारियों से संपर्क कर अपने पशुओं का समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं।

अमित चौधरी छाबड़िया ने कहा कि पशुधन किसानों की आजीविका का महत्वपूर्ण आधार है। बीमारी से बचाव के लिए जागरूकता और समय पर टीकाकरण बेहद जरूरी है। उन्होंने मेरठ जिले के सभी किसान भाइयों से अपील की कि वे अपने पशुओं को लंपी और FMD की वैक्सीन जरूर लगवाएं और अन्य पशुपालकों को भी टीकाकरण के लिए जागरूक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *