Popular Posts

कृषि यंत्रों के लाभार्थी चयन हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ई-लॉटरी सम्पन्न

गौतमबुद्धनगर 24 अगस्त, 2026

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन तथा फसल अवशेष प्रबंधन हेतु कृषि यंत्रीकरण योजना के अंतर्गत कृषकों द्वारा 16 जुलाई 2026 से 10 अगस्त 2026 तक कुल 106 कृषि यंत्रों के लक्ष्य के सापेक्ष 291 कृषकों द्वारा बुकिंग की गई थी। बुक किए गए कृषि यंत्रों/फसल अवशेष प्रबंधन से संबंधित लाभार्थियों के चयन हेतु आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय कार्यकारी समिति के समक्ष ई-लॉटरी आयोजित की गई, जिसमें जनपद के कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
उप कृषि निदेशक राजीव कुमार ने बताया कि आयोजित ई-लॉटरी के माध्यम से विकासखंडवार कृषकों का चयन किया गया। विकासखंड बिसरख में सुपर सीडर यंत्र हेतु 01 कृषक, विकासखंड दादरी में 02 कृषक, विकासखंड जेवर में 02 कृषक तथा विकासखंड सदर में 02 कृषकों का चयन किया गया। इसके अतिरिक्त 30 लाख रुपये परियोजना लागत वाले कस्टम हायरिंग सेंटर के 02 लक्ष्यों के सापेक्ष विकासखंड दादरी में 01 तथा विकासखंड जेवर में 01 कृषक का चयन किया गया।
उन्होंने बताया कि विकासखंड जेवर में कंबाइन हार्वेस्टर विद एसएमएस हेतु 01 कृषक तथा विकासखंड सदर में 01 कृषक का चयन किया गया। इसके साथ ही रोटावेटर, किसान ड्रोन, स्ट्रॉ रीपर, लेजर लैंड लेवलर, कल्टीवेटर, हैरो सहित अन्य कृषि यंत्रों के लिए भी ई-लॉटरी के माध्यम से कृषकों का चयन किया गया।
ई-लॉटरी की प्रक्रिया के उपरांत उप कृषि निदेशक द्वारा जनपद स्तरीय कार्यकारी समिति के सभी सदस्यों एवं उपस्थित कृषक बंधुओं का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *