1
1
उत्तराखंड। सोमवार को जटाशंकर महादेव मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान एवं हवन के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के मंत्री सतपाल महाराज की उपस्थिति रही। कैबिनेट मंत्री द्वारा मंदिर को पर्यटक क्षेत्र घोषित किया गया और पच्चीस लाख रुपये देने की घोषणा की गई ।इस दौरान संगठन के विस्तार और हिंदू समाज के उत्थान से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दौरान सनातन हिंदू वाहिनी भारत के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष महंत औघड़ संजय नाथ योगी ने महंत श्री शंकर दास, शिष्य महामंडलेश्वर परम पूज्य महंत मोहन दास महाराज को संगठन के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष पद का मनोनयन पत्र सौंपा। मनोनयन पत्र में संगठन की नीतियों और आदर्शों के अनुरूप संगठन का विस्तार करने तथा समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है।

महंत औघड़ संजय नाथ योगी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के साथ समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों को मजबूत करना है। उत्तराखंड में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की दिशा में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम में संत-महात्माओं एवं संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।इस मोके पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी,भाजपा जिला अध्यक्ष मधु चौधरी सहित दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

