Popular Posts

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) 02 सितम्बर से-जिला निर्वाचन अधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने जनपद के समस्त जिला अध्यक्ष/जिला सचिव, मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों को पत्र प्रेषित करते हुए बताया कि माननीय भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत जनपद में उपलब्ध ईसीआईएल एम-3 मॉडल की ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) का कार्य ईसीआईएल, हैदराबाद के इंजीनियरों द्वारा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) का कार्य दिनांक 02 सितम्बर 2026 से प्रतिदिन प्रातः 09.00 बजे से सायं 07.00 बजे तक, सार्वजनिक अवकाशों सहित, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), साकेत, मेरठ स्थित वेयरहाउस में किया जाना है।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एफएलसी कार्य के लिए दिनांक 02 सितम्बर 2026 को प्रातः 08.30 बजे ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस खोला जाएगा। उन्होंने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से अनुरोध किया कि ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच की प्रक्रिया का प्रतिदिन अवलोकन करने हेतु स्वयं अथवा अपने अधिकृत प्रतिनिधि की उपस्थिति सुनिश्चित करें। 

उन्होंने सभी संबंधित राजनैतिक दलों के जिला अध्यक्ष/जिला सचिव से अनुरोध किया है कि 02 सितम्बर 2026 को प्रातः 08.30 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, साकेत, मेरठ स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस में आयोजित प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) की प्रक्रिया का अवलोकन करने हेतु स्वयं उपस्थित रहने का कष्ट करें। यदि किसी कारणवश स्वयं उपस्थित होना संभव न हो, तो अपने प्रतिनिधि को उपस्थित रहने हेतु निर्देशित करें। उन्होने एफएलसी की प्रक्रिया में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की सहभागिता एवं उपस्थिति को महत्वपूर्ण बताते हुए निर्धारित समय पर उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *