Popular Posts

मा0 जिला न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु जागरूकता रैली प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

दिनांक 12 सितम्बर 2026 को जनपद न्यायालय, मेरठ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं आमजन को इसकी जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज श्री अरविन्द कुमार मिश्रा-द्वितीय, माननीय जिला न्यायाधीश महोदय की अध्यक्षता में ट्रैफिक पुलिस के माध्यम से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रचार वाहन के माध्यम से जनपद मेरठ के विभिन्न क्षेत्रों में दिनांक 12 सितम्बर 2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में आमजन को जानकारी प्रदान की जाएगी तथा उन्हें अपने लंबित एवं प्री-लिटिगेशन मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराने हेतु जागरूक किया जाएगा।

इस अवसर पर श्री अमित वीर सिंह, अपर जिला जज/नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत, श्रीमती प्रियंका रानी, अपर सिविल जज (सी०डि०)/प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेरठ व अन्य न्यायिक अधिकारीगण तथा मेरठ बार एसोसिएशन तथा जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *