1
1
गौतमबुद्धनगर (U.P)
विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) 2027 के अंतर्गत विकसित भारत क्विज के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं युवाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गौतमबुद्धनगर में जिला स्तरीय पोस्टर का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी भालचंद्र त्रिपाठी ने जिला स्तरीय पोस्टर का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) शव्या गोयल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम. एम. मणि त्रिपाठी तथा उप निदेशक, MY Bharat शिवेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) 2027 की शुरुआत विकसित भारत क्विज के साथ हो चुकी है। यह देशभर के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को नेतृत्व, नवाचार एवं राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा विकसित भारत @2047 के लिए अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान कर रहा है।
विकसित भारत क्विज का आयोजन MY Bharat पोर्टल पर 17 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक किया जा रहा है। इसके बाद प्रतिभागियों के लिए निबंध चुनौती, जिला चैंपियनशिप एवं राज्य/केंद्रशासित प्रदेश स्तर की चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।
VBYLD-2027 के अंतर्गत विकसित भारत चैलेंज, सांस्कृतिक ट्रैक, डिजाइन फॉर भारत, हैक फॉर सोशल कॉज, यूथ एंटरप्रेन्योर्स चैलेंज तथा यूथ पार्लियामेंट सहित छह प्रमुख ट्रैक उपलब्ध हैं।
राष्ट्रीय स्तर पर चयनित युवाओं को 10 से 12 जनवरी 2027 तक नई दिल्ली में आयोजित विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में भाग लेने का अवसर मिलेगा। चयनित युवाओं को देश के नीति निर्माताओं के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत करने के साथ-साथ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के समक्ष विकसित भारत के लिए अपने विचार साझा करने का अवसर भी प्राप्त होगा।
MY Bharat, गौतमबुद्धनगर द्वारा जनपद के सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में विकसित भारत क्विज में पंजीकरण कर इस राष्ट्रव्यापी युवा नेतृत्व अभियान का हिस्सा बनने की अपील की गई है।