Popular Posts

संतों की मुलाकात में सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार पर हुआ मंथन

नई दिल्ली। दिल्ली के कालका जी पीठाधीश्वर महंत सुरेंद्र नाथ अवधूत महाराज से स्वामी संतोषानंद और स्वामी अनंत दास ने मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान संतों के बीच सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और समाज में धार्मिक एवं आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान संतों ने सनातन संस्कृति, धर्म और आध्यात्मिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कारों और परंपराओं से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। संतों ने धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए आपसी सहयोग और संत समाज की भूमिका पर भी विचार-विमर्श किया।

चर्चा के अंत में महंत सुरेंद्र नाथ अवधूत महाराज ने स्वामी संतोषानंद और स्वामी अनंत दास का चादर पहनाकर सम्मान किया। संतों ने महंत सुरेंद्र नाथ अवधूत महाराज का आभार व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद को प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *