1
1
ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध सोसाइटी फॉर सोशल वेलफेयर की टीम ने 6 अक्टूबर 2026 को नॉलेज पार्क-2 स्थित रामलाल वृद्धाश्रम एवं गौशाला में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया।
शिविर के दौरान वृद्धाश्रम में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों का रक्तचाप जांचने के साथ सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। टीम ने बुजुर्गों की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी लेते हुए उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया।
इस अवसर पर करीब 60 बुजुर्गों को निःशुल्क होम्योपैथिक दवाइयां वितरित की गईं। संस्था की इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए सहयोग प्रदान करना रहा।